देश के वायदा बाजार में सोने के दाम लाइफ टाइम हाई से करीब 12 हजार रुपए तक नीचे आ चुके हैं. जबकि चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से 26,500 रुपए से ज्यादा नीचे आ चुकी हैं. अगर बात बुधवार की करें तो गोल्ड की कीमतों में साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
जियो पॉलिटिकल और ट्रेड टेंशन में कमी, फेस्टिव डिमांड में गिरावट और निवेशकों की मुनाफावसूली की वजह से गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बुधवार शाम 5 बजे खुले देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में मात्र 6 मिनट में करीब 6 फीसदी यानी 7700 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. जानकारों का मानना है कि गोल्ड की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है. जिसके बाद सोने की कीमतें वायदा बाजार में सोने की कीमतें 1.10 लाख से 1.15 लाख रुपए तक आ सकती है. खास बात तो ये है कि गोल्ड की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 12 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है.
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. देश के वायदा बाजार में चांदी 4 फीसदी तक टूटी. जिसके बाद चांदी की कीमतें 1.44 लाख रुपए से नीचे आ गई हैं. खास बात तो ये है कि चांदी की कीमतें लाइफटाइम हाई से 26,500 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर गोल्ड देश वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें कितनी हो गई हैं.
सोने में साल की सबसे बड़ी गिरावट
देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेकंड हाफ में ओपन हुआ वायदा बाजार बड़ी गिरावट लेकर आया. आंकड़ों के अनुसार बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर सोने के दाम 1.20 लाख रुपए के लेवल पर आ गए. एक दिन पहले सोने की कीमतें 1,28,271 रुपए पर बंद हुर्अ थी. जिसके बाद बुधवार को सोने की कीमत 1,20,575 रुपए पर आ गई. इसका मतलब है कि सोने की कीमतों में 7,696 रुपए की गिरावट आ गई. वैसे शाम 5 बजकर 40 मिनट पर सोने की कीमतें 7,073 रुपए की गिरावट के साथ 1,21,198 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही हैं. वैसे सोने के दाम अपने लाइफ टाइम हाई से करीब 9 फीसदी यानी करीब 12 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है.वैसे सोना शुक्रवार को 1,32,294 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था.
चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट
वहीं दूसरी ओर देश के वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार बुधवार को चांदी की कीमत में 6,508 रुपए की गिरावट देखने को मिली और कारोबारी सत्र के दौरान दाम 1,43,819 रुपए पर आ गई. वैसे चांदी के दाम शाम 5 बजे 1,48,000 रुपए पर ओपन हुए थे. जबकि एक दिन पहले चांदी की कीमतें 1,50,327 रुपए पर बंद हुई थी. वैसे चांदी की कीमतों में लाइफ टाइम हाई से बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. आंकड़ों को देखें तो शुक्रवार को चांदी 1,70,415 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर थी. उसके बाद कीमतों में करीब 16 फीसदी यानी 26,596 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है.
अभी और सस्ता हो सकता है सोना
खास बात तो ये है कि सोने की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है. या वेल्थ मैनेज्मेंट के डायरेक्टर अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है. जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार दिख रहे हैं. भारत अमेरिका और अमेरिका और चीन के बीच चल रही टैरिफ टेंशन कम हो रही है. जिसकी वजह से सोने की सेफ हैवन डिमांड कम हो रही है. आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और 10 हजार रुपए तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि सोने की कीमत 1.10 लाख से 1.15 लाख रुपए के बीच आ सकती है.
The VIP treatment here is real. I feel like a valued player and the rewards keep coming. Definitely giving sky999vip five stars.
The login process is super fast and secure. I didn’t encounter any lag even during peak hours. vk777gamelogin is definitely the way to go.
The registration process was a breeze and I was able to start playing within minutes. Great for newcomers who want a quick start at okfunphsignup.
Winning feels so much better here. The promotions are actually attainable and not just bait. I am sticking with phpanalo777 from now on.
A hidden gem for sure. The odds are better than most of the big name sites I’ve used. Glad I found bd0kzz.
Finally found a place that doesn’t lag during the peak hours. The graphics are crisp and the bonus offers are actually fair. Love it 1444casino