आजकल ज्यादातर कपल्स करवा चौथ को सिर्फ घर पर मनाने के बजाय इसे एक छोटी सी छुट्टी के तौर पर भी एंजॉय करना चाहते हैं। इस बार उन्हें ऑफिस से ज्यादा छुट्टी लेने की जरूरत भी नहीं पड़ने वाली है।
करवा चौथ का पर्व इस बार शुक्रवार को पड़ रहा है, ऐसे में कपल्स को तीन दिन का लंबा वीकेंड मिल रहा है। इसलिए, इस बार वह अपना करवा चौथ किसी रोमांटिक प्लेस पर मनाने का प्लान कर रहे हैं। इस दिन पत्नी पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और रात को चांद देखकर पति के हाथों से जल पीकर अपना व्रत खोलती है। ऐसे में किसी खूबसूरत पहाड़ी वाली जगह पर जब आप अपने पति के साथ पूरा दिन बिताएंगी, तो इससे ज्यादा रोमांटिक और क्या होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खास और सस्ती जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मसूरी में करवा चौथ मनाना क्यों खास होगा?
मसूरी की वादियों से करवा चौथ की रात चांद को देखना, जिंदगीभर के लिए यादगार होगा।
शहर की भीड़-भाड़ से दूर मसूरी आपको अपने पति के साथ अकेले समय बिताने का मौका मिलेगा।
दिल्ली-NCR से नजदीक होने की वजह से यहां जानें में ज्यादा समय नहीं लगेगा और खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा।
दिन में आप होटल के आस-पास की जगहों पर घूम सकती हैं।
हाथों में हाथ डालकर मॉल रोड पर घूम सकती हैं।
पार्टनर के साथ अकेले सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने जा सकती हैं।
मसूरी में कपल्स के लिए ढेरों सुंदर होटल और रिजॉर्ट्स हैं, जहां पूरा दिन आप करवाचौथ का दिन आराम से बिता सकती हैं।
ऋषिकेश में करवा चौथ मनाना क्यों अच्छा होगा?
गंगा किनारे व्रत खोलने का अनुभव आप भुला नहीं पाएंगी। गंगा के पवित्र तट पर चांद को निहारते हुए करवाचौथ का व्रत खोल सकती हैं।
ऋषिकेश का वातावरण खुद में शांति और सकारात्मक ऊर्जा वाला होता है, ऐसी जगह व्रत खोलना आपको सुकून का अहसास करवाएगा।
यहां भी पहुंचना आसना है और दिल्ली एनसीआर के लोगों को पहुंचने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
आप यहां शाम के समय त्रिवेणी घाट पर होने वाली गंगा आरती में अपने पति के साथ शामिल हो सकती है।
अगर आप कैंपिग करती हैं, तो पूरे दिन सुकून से कैंप में अपना दिन बिता सकती हैं।
ऋषिकेश में घूमने के लिए अच्छी जगहें आपको ढेर सारी मिल जाएंगी।
जयपुर में करवा चौथ मनाना क्यों अच्छा होगा?
जयपुर में हवेलियां और महल है, जहां करवा चौथ मनाना वाकई यादगार होता है।
करवा चौथ की रात आप रोमांटिक रूफटॉप डिनर कर सकती हैं। यहां कई होटल और कैफे रूफटॉप डाइनिंग ऑफर करते हैं।
हैरिटेज होटल्स में करवाचौथ मनाना कपल्स को हमेशा याद रहेगा।
राजस्थानी लोक संगीत और नृत्य करवा चौथ की रात को और रंगीन बना सकते हैं।
हवामहल, जलमहल और सिटी पैलेस जैसी जगहों पर आप दिन में घूमने जा सकती हैं।
करवा चौथ पर घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
For Advertisement_ Contact us on- newsprakash1@shinsika6gmail-com
Follow us on Facebook page– News Prakash
Follow us on Instagram– News Prakash
Honestly the best experience I have had in a long time. The bonuses are actually generous and the games load instantly. Definitely sticking with 5k5k777 from now on.
Finally found a site that doesn’t crash every five minutes. The interface is super user-friendly and the payouts feel fair. Highly recommend giving 65jililogin a try if you are into online gaming.
excellent points altogether, you simply gained a new reader. What may you suggest about your publish that you just made some days ago? Any positive?