Gold Silver Price: चांदी 1.40 लाख के रिकॉर्ड हाई पर पहुंची, सोने के भाव में ₹630 की गिरावट..

गुरुवार को मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 1.40 लाख रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई।

Gold Silver Price Today: पिछले कुछ महीनों से चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चांदी की कीमत में आज फिर 1000 रुपये प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया, जिसके बाद यह नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। गुरुवार को मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 1.40 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। इसकी पुष्टि अखिल भारतीय संघ ने की है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

क्या गिरेगा चांदी का भाव?

कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत में गिरावट भी आ सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि चांदी सोने से ज्यादा अस्थिर होती है। यह भी हो सकता है कि अचानक इंडस्ट्रियल डिमांड कम हो जाए या दो-तीन नेगेटिव इकोनॉमिक रिपोर्ट आ जाएं, जिससे कीमतें कुछ समय के लिए गिर जाएं।

सोने की कीमत में गिरावट

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि पिछले कारोबार में यह 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सर्राफा संघ के मुताबिक, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये घटकर 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बुधवार को यह 1,17,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी ने 14 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेशनल मार्केट में स्पाट गोल्ड 21.40 डॉलर या 0.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,757.54 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, स्पाट सिल्वर 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 45.03 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह 14 साल के उच्चतम स्तर के करीब है।

सरकार ने चांदी के आयात पर लगाया बैन

बता दें कि बुधवार को केंद्र सरकार ने आसियान देशों से चांदी के इंपोर्ट पर रोक लगा दी। यह प्रतिबंध गैर-फैंसी सिल्वर ज्वैलरी पर लगाया गया है। बीते कल डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने एक अधिसूचना में कहा, आयात नीति के तहत चांदी के आयात पर तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2026 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार के इस कदम के पीछे का मकसद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकना और तैयार ज्वैलरी की आड़ में चांदी के बड़े पैमाने पर इंपोर्ट को रोकना है।

इस समय चांदी की कीमत रॉकेट बनी हुई है। गुरुवार को इसमें बड़ी तेजी आई और भाव 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। वहीं सोने में गिरावट आई।

नई दिल्ली: चांदी की कीमत रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसकी कीमत में लगातार तेजी आ रही है। वहीं सोने में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गुरुवार को चांदी की कीमत फिर बढ़ गई है। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वहीं दूसरी ओर से गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। पिछले कारोबार में यह 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार को 700 रुपये घटकर 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। बुधवार को यह 1,17,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

इंटरनेशन मार्केट में भी भाव आसमान पर

इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी ने जोर पकड़ा। वायदा कारोबार में चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। MCX पर दिसंबर का अनुबंध 3,528 रुपये या 2.63 प्रतिशत बढ़कर 1,37,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मार्च 2026 का अनुबंध 3,431 रुपये या 2.53 प्रतिशत बढ़कर 1,38,847 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर, स्पॉट चांदी 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 45.03 डॉलर प्रति औंस हो गई।

सोने में मिला-जुला रुख देखने को मिला। अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोना 223 रुपये बढ़कर 1,12,778 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिसंबर का अनुबंध 262 रुपये बढ़कर 1,13,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र के 1,17,400 रुपये से 700 रुपये गिरकर 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सोना थोड़ा बढ़कर 3,757.54 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि दिसंबर वायदा थोड़ा बढ़कर 3,768.82 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्यों बढ़ रही चांदी की कीमत?

चांदी की कीमत कई कारणों से बढ़ रही है। मुख्य वजह है औद्योगिक और सजावटी कामों में चांदी की मांग बढ़ना। साथ ही, दुनिया भर में चांदी की सप्लाई भी कम हो गई है। जानकारों के मुताबिक चांदी में तेजी को कई चीजों का सपोर्ट मिला है। जैसे कि करेंसी में बदलाव, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी के बेंचमार्क में मजबूती और घरेलू खरीदारी में उछाल। लोगों को लग रहा है कि कीमतें और बढ़ सकती हैं, इसलिए वे ज्यादा खरीद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *