अलीगढ़ के दो गांवों में मंदिर की दीवारों पर ‘I Love Muhammad’ लिखे जाने के बाद माहौल गर्म हो गया. आस्था और आरोपों के बीच पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज..फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है, जबकि करणी सेना ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया.
एसएसपी ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले से जुड़े जमीन विवाद की भी जांच की जा रही है, क्योंकि प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि कुछ लोगों के बीच भूमि को लेकर पुराना झगड़ा है. इस पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया जब करणी सेना के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने शिकायत दर्ज कराई.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को एक धार्मिक विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया. भगवानपुर और बुलाकीगढ़ गांवों में पांच मंदिरों की दीवारों पर I Love Muhammad लिखे जाने की घटना सामने आई है. इसके बाद गांव में तनाव फैल गया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया. मंदिर की दीवारों पर लिखावट के सैंपल लेकर लैब में जांच कराई जाएगी. इसके साथ ही आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जिन्होंने ये नारे लिखे हैं.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद मुस्तकीम, गुल मोहम्मद, सुलेमान, सोनू, अल्लाहबख्श, हमीद और यूसुफ समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इन सभी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और सार्वजनिक शांति भंग करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस घटना को गंभीरता से ले रही है.

Really impressed with the customer service here. They answered my questions quickly and helped me set up my account without any stress. Solid experience with bdjb777.
The odds here are fantastic and the variety of games is insane. I always have a blast playing here on weekends. Visit kr3xbet for a win!
I carry on listening to the reports talk about receiving free online grant applications so I have been looking around for the finest site to get one. Could you tell me please, where could i get some?