Cyclone Montha Updates: Cyclone Montha से भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
तूफान मोन्था शाम को आंध्र तट से टकराएगा:हवा की रफ्तार 110kmph, तमिलनाडु-बंगाल, ओडिशा में रेड अलर्ट, 5 मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात मोन्था मंगलवार सुबह तूफान में बदल गया है। फिलहाल यह आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से लगभग 190 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।
इसका असर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के जिलों में देखा जा रहा है। इन राज्यों में 90kmph से 110kmph की रफ्तार से हवा चल रही है।
चारों राज्यों के तटीय इलाकों से 50 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 55 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार शाम को तूफान मोन्था मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाड़ा तट से टकराएगा। लैंडफॉल के दौरान समुद्र में 5 मीटर (16 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
चक्रवात मोंथा के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा क्षेत्र में भारी बारिश और तूफान की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 28 अक्टूबर की शाम तक काकीनाडा तट से टकरा सकता है, जिससे 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तटीय आंध्र के साथ ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की आशंका है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, NDRF टीमें प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं और नागरिकों से तत्काल पुनर्वास केंद्रों में जाने की अपील कर रही हैं. इन केंद्रों में हाई स्कूल और गॉस्पेल चर्च शामिल हैं, जहां सभी के लिए भोजन और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था की गई है. देखें वीडियो
मौसम विभाग के मुताबिक, जैसे-जैसे यह काकीनाड़ा-मछलीपट्टनम तट के करीब पहुंचेगा, इसकी रफ्तार और तेज होती जाएगी। चक्रवात मोन्था के आगे बढ़ने से काकीनाड़ा में समुद्र उफान पर है। फिलहाल यह मछलीपट्टनम से लगभग 190 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित हो गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान का असर केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश हो सकती है।
तूफान मोन्था को यह नाम थाइलैंड ने दिया है। थाई भाषा में इसका अर्थ है सुगंधित फूल। मंगलवार सुबह से ही आंध्र, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश और 90 से 110kmph की रफ्तार से आंधी चल रही है।
मोन्था प्रभावित राज्यों की तस्वीरें…

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार शाम को तूफान मोन्था मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाड़ा तट से टकराएगा। लैंडफॉल के दौरान समुद्र में 5 मीटर (16 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

ओडिशा: मोन्था के असर से गंजम के आर्यपल्ली में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।
Wow that was unusual. I just wrote an really long comment but after I clicked submit my comment didn’t appear. Grrrr… well I’m not writing all that over again. Regardless, just wanted to say fantastic blog!